Ethernet Kya hai? | What Is Ethernet in Hindi?

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Channel Join Now

Ethernet in Hindi – इंटरनेट का नाम तो हम सभी लोग सुनते रहते हैं पर जब ईथरनेट की बात आती है तो हम थोड़ा कंफ्यूज हो जाते हैं। Computer Networks में प्रयोग होने वाला ये तकनीकी शब्द आसान भाषा मे समझने के लिए ज़रूरी है कि आप कंप्यूटर नेटवर्क से थोड़ा सा परिचित हों। और LAN, MAN तथा WAN, को समझते हों।

What is Ethernet in Hindi? Ethernet kya hai? ( ईथरनेट क्या है? ) Ethernet कंप्यूटर नेटवर्क टेक्नोलॉजी का ऐसा परिवार है जो सामान्यतः LAN (लोकल एरिया नेटवर्क), MAN(मेट्रोपोलिटन एरिया नेटवर्क) और WAN(वाइड एरिया नेटवर्क) में प्रयोग की जाती है।

(In other words) ईथरनेट क्या है? दूसरे शब्दों में, Ethernet एक ऐसा सिस्टम है जिससे कंप्यूटर और विभिन्न डिवाइसों को सूचनाओं के पास (pass) करने को नियंत्रित करने के लिए protocols के साथ एक लोकल एरिया नेटवर्क के रूप में जोड़ा जाता है।

यह भी पढ़ें- NEFT क्या है इससे पैसे कैसे भेजे

जानें विस्तार से Ethernet kya hai? | What is Ethernet in Hindi

ईथरनेट एक प्रकार का नेटवर्क है जो घर और इंडस्ट्री जैसी जगहों में प्रयोग किया जाता है। इंटरनेट प्रोटोकॉल इसी के जरिये जाता है तो इसे एक तरह से key टेक्नोलॉजी कह सकते हैं जो इंटरनेट का निर्माण करती है।

Short History Of Ethernet in Hindi | History of Ethernet kya hai?

ईथरनेट 1980 के दशक में इंट्रोड्यूस हुआ पर 1983 से इसे सही तरीके से प्रयोग करना शुरु किया गया। और तब ही इसका पहला स्टैंडर्ड IEEE 802.3 बना। फिर धीरे-धीरे इसमे मोडिफिकेशन हुआ। नई-नई टेक्नोलॉजी जोड़ी गईं।

Original 10 बेस 5 ईथरनेट में coaxial केबल शेयर्ड मीडियम के रूप में use किया जाता था। उसके बाद जब जब ईथरनेट के नए वैरिएंट्स आये तो ट्विस्टेड पेयर्स और फाइबर ऑप्टिक्स केबल भी switches के साथ use की जाने लगीं।

Data Transfer Speed of Ethernet in Hindi | ईथरनेट की डेटा ट्रांसफर स्पीड

आज ईथरनेट की data transfer speed 2.94 megabits per सेकण्ड से 400 gigabits per second तक हो चुकी है।

जब ईथरनेट के जरिये डेटा भेजा जाता है तो उसे कई पैकेट्स में बांट दिया जाता है। इसे frames कहते हैं। हर फ्रेम का अपना अलग डेस्टिनेशन एड्रेस होता है। तो यदि कोई डैमेज फ्रेम होता है तो वो अलग कर लिया जाता है और उसे सुधारा जाता है।

What is Gigabit Ethernet in Hindi | गीगाबिट ईथरनेट क्या है?

गीगाबिट ईथरनेट कोई अलग टेक्नोलॉजी नही है। गीगाबिट ईथरनेट एक ऐसा टर्म है जो बताता है कि इसके जरिये जो फ्रेम भेजा जाएगा,उसकी गति गीगाबिट प्रति सेकंड में होगी।

गीगाबिट विभिन्न प्रकार की फिजिकल लेयर स्टैण्डर्ड प्रयोग करता है- ऑप्टिकल फाइबर (1000BASE-X), ट्विस्टेड पेयर केबल (1000BASE-T), बैलेंस्ड copper केबल (1000BASE-CX).

IEEE 802.3z स्टैंडर्ड में 1000BASE-SX आता है जो कि मल्टी-मोड फाइबर के जरिये ट्रांसमिशन करता है। 1000BASE-LX आता है जो कि सिंगल मोड फाइबर के जरिये ट्रांसमिशन करता है। और 1000BASE-CX बैलेंस्ड copper केबलिंग के जरिये ट्रांसमिशन करता है।

IEEE 802.3ab जो कि बहुत ज़्यादा use होने वाले 1000BASE-T इंटरफ़ेस को डिफाइन करता है, सिंबल रेट को जितना हो सके कम रखने के लिए एक भिन्न प्रकार की एन्कोडिंग स्कीम प्रयोग करता है।

कुछ प्रमुख ईथरनेट वैरिएंट के नाम, मीडियम और विशेष दूरी (सीमा)

नाम (Name)माध्यम (Medium)विशेष दूरी (Specified Distance)
1000BASE CXShielded सिंगल ट्विस्टेड-pair केबल25 मीटर
1000BASE SXमल्टी-मोड फाइबर डिपेंडेंट on फाइबर diameter(व्यास) और bandwidth220 से 550 मीटर
1000 BASE LXमल्टी-मोड फाइबर550 मीटर
1000 BASE LXसिंगल-मोड फाइबर5 किमी
1000 BASE LX 10सिंगल-मोड फाइबर using 1310 नैनोमीटर वेवलेंथ10 किमी
1000BASE ZXसिंगल मोड फाइबर at 1550 nm वेवलेंथ~70 किमी
1000 BASE BX 10सिंगल मोड फाइबर,ओवर सिंगल-स्ट्रैंड फाइबर:1490 nm डाउनस्ट्रीम 1310 nm upstream10 किमी
1000BASE Tट्विस्टेड pair केबलिंग (CAT 5, CAT 5E, CAT 6 या CAT 7)100 मीटर
1000BASE TXट्विस्टेड-pair केबलिंग (CAT 6, CAT 7)100 मीटर

Final words about Ethernet in Hindi and Ethernet kya hai? | ईथरनेट क्या है पर मेरे विचार

दोस्तों मैंने यहाँ पूरी कोशिश की है कि मैं आपको ये बता सकूँ की ETHERNET Kya hai ? (What is Ethernet in Hindi) मैंने यहाँ बहुत इधर-उधर घुमाने की कोशिश नही की। मेरा मकसद बस यही था कि यदि मेरे दोस्त Ethernet kya hai या Ethernet in Hindi का जवाब ढूंढे तो उन्हें इसका सटीक जवाब मिल जाये।

हमारा बस यही उद्देश्य रहा है यूजर फ्रेंडली आर्टिकल लिखना। ऐसा आर्टिकल जो लोगों को समझ आये। बहुत बड़ी-बड़ी बातें लिखकर हम कुछ नही साबित कर सकते। आपसे ही हम हैं। अगर आपको हमारा Ethernet पर ईथरनेट क्या है आर्टिकल पसन्द आया हो तो शेयर कर दें और यदि कोई सवाल हो तो बेझिझक कमेंट करें।

Leave a Comment